जालंधर| वृंदा माता सेवा संघ कोट किशन चंद की ओर से वार्षिक चौकी श्रद्धापूर्वक करवाई गई। इसमें विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ज्योति प्रज्जवलित कर चौकी की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। चौकी में भजन पार्टी ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं की भव्य आरती व भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां अनिल मैनी, बावा सोंधी, अजय, मोनू सोनी, ज्योति चड्ढा, पियूष चड्ढा, कृष्णा चड्ढा, मेयर वनीत धीर, पूर्व विधायक केडी भंडारी, मनोज नन्ना, अमित व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


