ममदोट, फिरोजपुर| पाकिस्तान की आेर से शुक्रवार को फिरोजपुर में किए ड्रोन हमले के दौरान गांव खाई फेमे में घर पर गिरे ड्रोन के टुकड़ों से तीन लोग जख्मी हो गए थे। इनमें घायल महिला सुखविंदर कौर की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सरकार ने मृतक महिला के परिवार को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। अमृतसर। पाकिस्तान द्वारा भेजे जा रहे ड्रोन मंगलवार सुबह 6 बजे अमृतसर में भी देखे गए। यह सभी चार किलोमीटर की हाइट से ज्यादा पर 5-7 मिनट तक उड़ते रहे, फिर गायब हो गए। सूत्रों अनुसार अगर तीन किमी. की ऊंचाई में आते तो डिफेंस सिस्टम इन्हें भी तबाह कर देता। अमृतसर में उड़ानें आज से शुरू : अमृतसर एयरपोर्ट से मंगलवार को सभी फ्लाइटें रद्द रहीं। हालांकि बुधवार को इंिडगो, एयर इंडिया, कतर और एलाइंस की फ्लाइटें शेड्यूल हैं। वहीं जालंधर के आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से 6 दिन बाद मंगलवार को स्टार एयरलाइन की हिंडन, श्री नांदेड़ साहिब, बेंगलुरु के लिए फ्लाइट शुरू हुई।


