प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त व आयुक्तों की खोज जारी है। मुख्य सूचना आयुक्त के लिए साक्षात्कार हो चुके हैं। आयुक्तों के लिए 28 मई को न्यू सर्किट हाउस में इंटरव्यू होंगे। इसके लिए 25 वर्षों के अनुभव की नई शर्त जुड़ने से कई दिग्गज आवेदक भी दौड़ से बाहर हो गए हैं। इस वजह से अब 163 आवेदकों में से 51 को ही इंटरव्यू देने का अवसर मिलेगा। सीआईसी और आईसी तय करने के लिए शासन ने सर्च कमेटी बनाई है। मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता वाली कमेटी में निहारिका बारिक, सोनमणि बोरा व अविनाश चंपावत भी शामिल हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि 172 आवेदकों ने 231 आवेदकों लगाए हैं। आयुक्त के लिए 28 को इन आवेदकों का होगा साक्षात्कार 10 से 12 बजे तक
आलोक मिश्रा, अमृत जालजो, डॉ. आनंद ए. वर्गीस, आनंद शुक्ला, अनुज कुमार पटेल, अरुण उपाध्याय, अशोकगिरी गोस्वामी, भानुप्रताप सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा, दीपा दास, देवी प्रसाद चंद्राकर, फनींद्रनाथ मलाकर घनाराम साहू, केशव केदार नाथ शर्मा, कीर्तन प्रसाद श्रीवास, कृष्णनंदन सिंह, ललित कुमार सोनी, महेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार और मनोज राय। 12.30 से 1.30 बजे तक
मनोज सिंह बघेल, नरेंद्र कुमार बाघमार, नरेंद्र सिंह चावला, नीरज गजेंद्र, प्रदीप राजगीर, प्रदीप शर्मा, प्रहलाद कुमार निषाद, प्रमोद ब्रम्हभट्ट, राजेश अग्रवाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह व राजेश लाहोटी। 2.30 से 5.30 बजे तक
राजेश रंजन सिन्हा, रजनीश चंद्राकर, रुद्र अवस्थी, संदीप कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार अलंग, संजय कुमार दुबे, संजय कुमार सिन्हा, संजय पिल्ले, संतोष कुमार शर्मा, सरणजीत कौर, शिरीष चंद्र मिश्रा, सुनील राय, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पांडेय, त्रिलोकचंद महावर, उमाकांत त्रिपाठी, उमेश अग्रवाल, विजय लांजे तथा विवेक वार्ष्नेय। मुख्य सूचना आयुक्त : इस पद के लिए सीएस अमिताभ जैन, पूर्व सीएस आरपी मंडल समेत 9 लोगों ने दावेदारी की थी। इनका साक्षात्कार हो चुका है। इसी महीने मुख्य आयुक्त और आयुक्तों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।


