51-हजार हितग्राहियों को केंद्रीय मंत्री ने मकान की चाबी सौंपी:शिवराज ने कहा- सबको पक्के घर देने का संकल्प साय बोले- कांग्रेस ने हक छीना, अब मिला अधिकार

केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीजी कॉलेज मैदान में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में 51 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन योजना के तहत गृह प्रवेश कराते हुए चाबी सौंपी। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों को भी सम्मानित किया। शिवराज ने कहा कि मोदी सरकार सबको पक्के घर देने के संकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने घोषणा कि अब मासिक आय की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दी गई है और दोपहिया या कुछ जमीन होने पर भी पात्रता रहेगी। उन्होंने कहा कि 28 लाख आवासों का सर्वे हो चुका है और छूटे हुए लाभार्थियों को भी घर मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि कांग्रेस सरकार ने 18 लाख परिवारों से घर का हक छीना था, उन्हें अब अधिकार वापस मिला है। राज्य सरकार अब पारदर्शिता से काम कर रही है और जल्द ही अटल डिजिटल सेवा 11 हजार पंचायतों में शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अन्य मंत्री भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *