आयोजन . हथनेवरा में गौ ग्राम जनजागरण यात्रा 2025 का समापन समारोह संपन्न

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले के ग्राम हथनेवरा में 12 मई को गौ ग्राम जनजागरण यात्रा 2025 का समापन समारोह संपन्न हुआ। यात्रा के अंतिम दिन हुए इस आयोजन में श्रद्धा, संगठन और सेवा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह यात्रा 6 दिनों तक 40 ग्रामों में पहुंची, जहां लगभग 30,000 किसानों और ग्रामीणों को जैविक खेती, गौ संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर देवांगन (प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) थे। अध्यक्षता पंडित राजेंद्र शर्मा भगवताचार्य ने की। सौरभ सिंह (अध्यक्ष, खनिज निगम), सुधीर देव और लक्ष्मीनारायण सोनी (कुष्ठ आश्रम) व रामप्रकाश केशरवानी (कोषाध्यक्ष, सहकार भारती व यात्रा संयोजक) विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन लोमस ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ गीत से हुआ, जिसे इशूकांत केशरवानी ने प्रस्तुत किया। रामप्रकाश केशरवानी ने यात्रा की जानकारी साझा कर बताया कि हर ग्राम में किसानों को इफको नैनो यूरिया, बायो डीकंपोजर, जैविक खाद, पंचगव्य और स्वदेशी कृषि विधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गांव-गांव में युवाओं और किसानों ने पूरे उत्साह से सहभागिता की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *