चंद्र दर्शन 28 को, प्रभात फेरी व कलश यात्रा निकलेगी

बिलासपुर| चंद्र दर्शन के मौके पर 28 मई को सिंधी समाज की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस बार झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी से सुबह 6 बजे निकलने वाली प्रभात फेरी के साथ बहराना साहब और 21 कलशों की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। सभी श्रद्धालु सफेद रंग की ड्रेस पहनकर शामिल होंगे। आयोजन समिति की प्रिया हरियानी ने बताया कि हर माह चंद्र दर्शन के दिन आदर्श प्रभात फेरी निकाली जाती है। अमर सिंधू धाम के संत लाल दास साई का आयोजन में विशेष योगदान रहता है। समिति के संतोष कालू छतरी ने बताया कि इस बार झूलेलाल जी की झांकी के साथ बहराना साहब और 21 कलशों की यात्रा निकलेगी। कैलाश कुंदन, डोडवानी, पिंकी नागवानी और अमर रुपानी अपनी मधुर वाणी से भजन प्रस्तुत करेंगे। महिला टीम की भागीदारी भी खास रहेगी। प्रिया हरियानी, मिष्ठी बजाज, कशिश छतरी, सरिता शिवनानी, मीना नेवदानी, मन्नत वाधवानी, पलक आसवानी, माया असवानी, चाहत आसवानी, लक्ष्मी शिवानी, दिव्या हरजानी और मनीषा हरजानी आयोजन में सहयोग करेंगी। पुरुष टीम में अमित बजाज, मनोज कृपलानी, अनिल हरजानी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *