शिव को थावे विद्यापीठ ने दिया भारत गौरव सम्मान

बिलासपुर| थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार ने समाजसेवी शिव प्रताप साव को समाज सेवा में उनके योगदान के लिए भारत गौरव अलंकरण से सम्मानित किया। यह सम्मान श्री जगन्नाथ मंगलम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य दिवाकर नाथ बाजपेई थे। अध्यक्षता थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जंग बहादुर पांडे, डॉ. पीएस दयाल यति, डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिंह और राष्ट्र सृजन अभियान दिल्ली के अध्यक्ष उपस्थित रहे। डॉ. बाजपेई ने कहा कि थावे विद्यापीठ ने बिलासपुर आकर शिव प्रताप साव को जो सम्मान दिया है, वह सराहनीय है। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि यह गौरव पहली बार छत्तीसगढ़ को मिला है। डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि समाज सेवा कोई विकल्प नहीं, यह मुक्ति का मार्ग है। उन्होंने कहा कि शिव प्रताप साव, स्व. अमरनाथ साव की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। अतिथियों के स्वागत के बाद डॉ. किरण राठौड़ ने शिव प्रताप साव के समाज, साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म में योगदान का परिचय दिया। सम्मान से अभिभूत शिव प्रताप साव ने कहा कि सेवा से संतुष्टि मिलती है। यह लोक और परलोक दोनों को समर्थ बनाती है। इस अवसर पर नवनीत मानस समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार तिवारी, संयोजक राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रयागराज भगवान प्रसाद, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र ओझा, सत्येंद्र कुमार तिवारी, बाल गोविंद अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र दुबे, डॉ. विवेक तिवारी, केशव शुक्ला, शीतल प्रसाद पटनवार, कुमार संतोष शर्मा, डॉ. बजरंगबली शर्मा, सत्येंद्र कुमार रुंगटा, आशीष श्रीवास्तव, शत्रुघ्न जय स्वामी, राजेश कुमार सोनार, अंजलि कुमार तिवारी, सुधाकर शाहिद अली, बद्री प्रसाद केवट, राजेश श्रीवास सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विष्णु कुमार तिवारी और संगीता परमानंद ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *