छात्रों को दी जा रही बेसिक कंप्यूटर की जानकारी

बिलासपुर| उसलापुर स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज में समर इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक डॉ. सचिन यादव ने कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि यह निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण सभी प्रतिभागियों के लिए उपयोगी साबित होगा। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के साथ स्पोकन इंग्लिश व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी। प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने छात्रों को वर्तमान युग में कंप्यूटर की उपयोगिता के बारे में बताया। प्रतिभागियों को टैली, एमएस ऑफिस, एमएस वर्ड आदि सिखाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *