बिलासपुर| वंदे मातरम मित्र मंडल की रेलवे क्षेत्र की 10वीं बैठक लोको कॉलोनी क्षेत्र के मेरी माई मंदिर प्रांगण में हुई। इसमें पृथ्वी सहगल ने मंडल के कार्यों के उद्देय, आगामी कार्यक्रमों को बताया। उन्होंने कहा कि धर्म, पूजा पद्धति, अपने इष्ट देव, वेद, कर्मकांड आदि की जानकारी बच्चों को देनी होगी। उन्हें अपनी संस्कृति से परिचित कराना होगा। संगठन गीत महेंद्र पटनायक ने प्रस्तुत किया। बैठक में पार्षद श्रीनिवास सीनू, बिज्जू श्रीमारी, पुजारी तरुण आचार्य, दिनेश शर्मा, संजय शर्मा, रवि पासवान, अजय आदि मौजूद रहे।


