सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं का 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य सुमित कुमार व उप प्राचार्या पूनम सिंह तथा शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। कॉमर्स में सिमरन ने 94.4% अंक लाकर प्रथम, आशियाना कुमारी ने 94% लाकर द्वितीय, प्रियंका 85.4% अंक लाकर तृतीय, राधिका कुमारी 82% लाकर चतुर्थ तथा साक्षी कुमारी व प्रिंस कुमार ने 81.4% अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। साइंस में फलक ने 85.4% लाकर प्रथम, धीरज कुमार 85.2% द्वितीय, अंजली कुमारी 84.6% तृतीय, तनिषा कुमारी 83.4% चतुर्थ व राहुल चौधरी 80% अंक लाकर पांचवें स्थान पर रहा। संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकारी व शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन रहा। दीपा कुमारी दास ने 95.8% अंक लाकर प्रथम, अर्णव कुमार साह 95% द्वितीय, शुभम सिंह ने 93% तृतीय, शुभम कुमार 92.2% चतुर्थ, अंकिता लायक 92% पांचवें, अभिषेक दास 91.6% छठे, श्रुति कुमारी व आरती मुर्मू 91.2% सातवें, शुभम कुमार 91% आठवें तथा शुभम मांझी व अंशु कुमार 90.2% अंक नौवें स्थान पर रहे। 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है। प्राचार्य सुमित कुमार व उप प्राचार्या पूनम सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *