बोकारो | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर बिरसा कालेज ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव पुष्पा रंजन ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान सचिव ने कहा कि सेवा भावना से अपने लक्ष्य को लेकर चलने वाली नर्स अपनी निजी परेशानियों को नजर अंदाज कर मरीजों की सेवा में लगी रहती है। मौके पर संस्था के लोग मौजूद थे।


