चंदनकियारी | पटना में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम 2025में बाधा दौड़ में झारखंड के मो. साजिद ने कांस्य पदक जीतकर बोकारो जिला समेत झारखंड का मान बढ़ाया है। चंद्रपुरा निवासी मो. साजिद चंदनकियारी आवासीय एथलीट प्रशिक्षण केंद्र का प्रशिक्षु खिलाड़ी है। इससे पहलेवह10 से 12 मार्च को भारतीय एथलेटिक संघनई दिल्लीव बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्सकांप्लेक्स पटना में आयोजित किया गया था। इसमें 20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बालक अंडर-18 आयु वर्ग के 110 मीटर बाधा दौड़ में 14.42 सेकेंड में पूरा कर रजत पदक जीता। साजिद की जीत पर कोच आशु भाटिया, विधायक उमाकांत रजक, पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी,चौहान महतो, प्रदीप चक्रवर्ती, सोनाराम बाउरी, आशुतोष झा आदि ने शुभकामनाएं दी।


