हरियाणा में पाकिस्तानी जासूस पकड़ा:पाक आतंकी इकबाल को खुफिया जानकारी देता था; कैराना से आकर पानीपत में रह रहा था

हरियाणा के पानीपत से पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। वह पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के टच में था। जिसे वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया एप के जरिए भारत की खुफिया जानकारी भेज रहा था। पुलिस ने उसके नंबर से हो रही संदिग्ध गतिविधि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में पता चला कि पकड़ा गया जासूस नौमान इलाही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है। वहां यहां एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पानीपत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी CIA यूनिट जासूस से पूछताछ कर रह रही है। बहन के पास आया था, पहले फैक्ट्री में नौकरी की
जानकारी के अनुसार नौमान इलाही (24) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा का रहने वाला है। उसकी बहन जीनत की शादी पानीपत में हुई है। जो यहां हॉली कॉलोनी में रहती है। नौमान भी उसी के पास रह रहा था। पहले उसने सेक्टर 29 की एक फैक्ट्री में नौकरी की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद संदिग्धों की जांच में पहचाना गया
पानीपत पुलिस के सोर्सेज के मुताबिक 6-7 मई की रात भारत की पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच 10 मई को सीजफायर हो चुका है। फिर भी पुलिस एहतियाती तौर पर संदिग्धों की जांच कर रही है। इसी मामले में नौमान इलाही के फोन नंबर से पाकिस्तान संपर्क होने की बात सामने आई। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर जांच की गई। मोबाइल से पता चला, आतंकी के संपर्क में था
पुलिस ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो पता चला कि वह पाकिस्तान में इकबाल नाम के आतंकी के संपर्क में था। जिसे वह भारत की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भेज रहा था। हालांकि उसने कैसी जानकारियां भेजीं, इसके बारे में पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। सिक्योरिटी एजेंसी वाले ने गार्ड की नौकरी दिलाई
पुलिस की पूछताछ में नौमान ने बताया पानीपत की फैक्ट्री में नौकरी के दौरान ही वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले रजनीश तिवारी नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया। रजनीश एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। उसके जरिए ही वह पानीपत की सेक्टर 29 स्थित एक कंबल फैक्ट्री में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करने लगा। पुलिस को शक, नौकरी सिर्फ खुद को बचाने के लिए की
पुलिस सोर्सेज के मुताबिक उस पर शक है कि नौकरी उसने सिर्फ खुद को सफेदपोश बनाए रखने के लिए की। उसका असली काम यहां रहकर वह देश की हर एक छोटी-बड़ी मूवमेंट के बारे में दुश्मन देश पाकिस्तान सूचना देने का था। उसके पिछले काफी समय से पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में होने का शक है। जल्द पुलिस इसके बारे में खुलासा कर सकती है। माता-पिता की मौत हो चुकी
शुरुआती पूछताछ में नौमान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अहसान इलाही और माता कोसर बानो की करीब 5 साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी बहन की शादी पानीपत में हुई थी। इसलिए वह भी करीब 4 महीने पहले ही पानीपत आ गया। हालांकि वह पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में कैसे और कब आया, इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *