प्रदेश के स्कूलों में 11 दिन का शीतकालीन अवकाश:25 दिसंबर से 5 जनवरी तक नहीं खुलेंगे स्कूल; सर्दी बढ़ने पर कलेक्टर बढ़ा सकेंगे छुट्टियां

प्रदेश के स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। हर साल शिविरा पंचांग में 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन से ही सर्दी की छुट्टियां शुरू जाती हैं, जो पांच जनवरी तक चलती हैं। इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि तेज सर्दी सर्दी पड़ने पर ही स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (25 दिसंबर के बाद) किया जाएगा, हालांकि उनके इस बयान को लागू नहीं किया गया और शिविरा पंचांग के हिसाब से ही छुटि्टयां दी गई हैं। निदेशक सीताराम जाट ने बताया- शिविरा पचांग में पूरे साल की एक्टिविटी होती है। उसके अनुसार ही 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुटि्टयां की गई है। ये प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू होगा। सर्दी ज्यादा होती है तो जिला कलेक्टर अपने स्तर पर निर्णय करते हैं लेकिन अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है। हर साल 5 जनवरी के बाद बढ़ जाती है छुटि्टयां
आमतौर पर हर साल 5 जनवरी के बाद छुटि्टयों में बढ़ोतरी का आदेश जारी हो जाता है। खासकर क्लास नर्सरी से आठवीं तक के स्टूडेंट्स की छुटि्टयां बढ़ जाती हैं। पिछले सेशन में जयपुर में 6 जनवरी से 13 जनवरी तक छुटि्टयां बढ़ा दी गई थी। ऐसे में जयपुर में 25 दिसंबर से 13 जनवरी तक छुटि्टयां हो गई थी। कलेक्टर को मिलता है अधिकार
शिक्षा विभाग 5 जनवरी के बाद स्कूलों में छुट्‌टी करने का अधिकार कलेक्टर को दे देते हैं ताकि वो अपने-अपने क्षेत्र में सर्दी के आधार पर छुटि्टयां कर सकें। पिछले सेशन में कलेक्टर्स ने ही अधिकांश जिलों में छुट्‌टी कर दी थी। शिक्षा मंत्री बोले थे-सर्दी पड़ने पर ही घोषित की जाएगी छुट्‌टी
जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में चार महीने पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था- इस बार सर्दियों का अवकाश पूर्व निर्धारित तिथियों पर देने की बजाय सर्दी पड़ने पर ही घोषित किया जाएगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आमतौर पर शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर तक दिया जाता है, लेकिन अब शिक्षा विभाग शीतकालीन अवकाश की तारीख में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि शीतकालीन अवकाश की अवधि में सर्दी का असर ज्यादा देखने को नहीं मिलता। बाद में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। स्कूलों में अवकाश घोषित करने पड़ते हैं। ऐसे में विभाग मंथन कर रहा है कि प्रदेश में जब कड़ाके की सर्दी पड़े, तभी शीतकालीन अवकाश के आदेश जारी किया जाएं। हालांकि उस फैसले को 24 घंटे में ही बदल दिया गया था। 233 दिन ही लगते हैं स्कूल
सर्दी, गर्मी, त्यौहार और दिवस विशेष के कारण स्कूलों में खूब अवकाश होते हैं। साल के 365 दिनों में इस साल शिविरा पंचांग के मुताबिक सिर्फ 233 दिन के लिए ही स्कूल संचालित हो रहे हैं। हर जिले में कलेक्टर भी अपने पॉवर से दो दिन की छुट्‌टी करता है। ऐसे में साल में 231 दिन ही स्कूल चलते हैं। अगर सर्दी के कारण स्कूल में इस बार भी छुट्‌टी बढ़ती है तो ये दिन और कम हो जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *