विधायक 17 को गोनिया पंचायत का करेंगे दौरा

बारियातू | क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम 17 मई को गोनिया पंचायत और 18 मई को फुलसू पंचायत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से मिलकर क्षेत्र की समस्याएं जानेंगे। सोनू प्रजापति ने बताया कि दो दिन के दौरे के बाद 19 मई को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखें। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *