पोचरा मोड़ पर बाइक-टेंपो की भीषण टक्कर

भास्कर न्यूज | लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पोचरा मोड़ के पास मंगलवार की शाम बाइक और अज्ञात टेंपो की सीधी टक्कर में घायल अशफाक अंसारी की मौत रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। बताया जाता है कि अशफाक अंसारी और बारिस अंसारी मोटरसाइकिल से लातेहार शहर से अपने गांव पोचरा लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात टेंपो ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. श्रवण महतो ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया। डॉ. महतो ने बताया कि अशफाक की हालत बेहद नाजुक थी। रिम्स ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने टेंपू को जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *