सीबीएसई परीक्षा में एबीपीएस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, सभी छात्र उत्तीर्ण

छतरपुर | सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होते ही स्वामी विवेकानंद एलिट पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। इस साल स्कूल से 81 छात्रों ने परीक्षा दी थी, सभी छात्र पास हुए। स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के चेयरमेन मुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भविष्य में भी बेहतर करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। स्कूल के मैनेजर और सचिव उपेंद्र कुमार ने कहा कि हमारा स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही हमारा लक्ष्य है। रिजल्ट ने साबित कर दिया कि सही अवसर मिलने पर बच्चे किसी से कम नहीं हैं। स्कूल के डायरेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि छात्रों ने अच्छे अंक लाकर छतरपुर का नाम रोशन किया है। मैनेजिंग डायरेक्टर यूएन कपूर ने कहा कि यहां के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने 10वीं बोर्ड में शानदार परिणाम देकर यह साबित कर दिया है। प्रधानाचार्य चंदन कुमार के नेतृत्व में शिक्षक मेहनत और लगन से बच्चों को तैयार कर रहे हैं। विद्यालय कमेटी के मुख्य सदस्य प्रेम शंकर शर्मा ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही स्कूल का चयन करें और समय-समय पर विद्यालय आकर बच्चों की प्रगति देखें। मुख्य कार्यकारी सदस्य शीतल सिंह ने कहा कि भविष्य में भी बच्चे इसी तरह विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने माताओं से बच्चों की पढ़ाई पर नजर रखने की अपील की है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जिम्मेदारी माता-पिता, शिक्षक और समाज की होती है। सभी को मिलकर बच्चों के विकास पर ध्यान देना चाहिए। 10वीं की परीक्षा में 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। वहीं गणित, कंप्यूटर, एआई व सामाजिक विज्ञान विषय में सर्वोतम शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर नए कीर्तिमान गढ़े। एबीपीएस शिक्षण संस्थान, रेहला के दसवीं और बारहवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रेहला ग्रासिम औद्योगिक संस्थान के संस्थान प्रमुख हितेंद्र अवस्थी ने इसका पूरा श्रेय विद्यालय के प्राचार्य नुरुल हक के कुशल निर्देशन, अध्यापकों के समेकित प्रयास के साथ ही संस्थान के छात्र छात्राओं के लगन एवं परिश्रम को दिया है। विद्यालय के प्राचार्य नुरुल हक एव उप-प्राचार्या जेसी सजी मैथ्यू ने भी विद्यालय के सभी सफल परीक्षार्थी के कामना के उज्जवल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *