भास्कर न्यूज | अमृतसर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सच्चखंड श्री हरमंदर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे पंजाब यूनाइटेड कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष यादविंडर सिंह व अन्य कबड्डी खिलाडियों को एसजीपीसी ने सम्मानित किया गया। एसजीपीसी पदाधिकारी रघूजीत सिंह विर्क, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनण, सदस्य मोहन सिंह बंगी और वरिष्ठ सचिव तेजिंदर सिंह पड्डा ने श्री दरबार साहिब की तस्वीर देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मानण ने कहा कि एसजीपीसी सिख नौजवानों को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। एसजीपीसी द्वारा तैयार की गई कबड्डी टीम देश-विदेश में संस्था का नाम ऊंचा कर रही है। उन्होंने कहा कि यादविंडर सिंह यादव का कबड्डी के क्षेत्र में बड़ा नाम है, जिन्हें कार्यालय पहुंचने पर आज सम्मान दिया गया है। उन्होंने यादव को एसजीपीसी के कबड्डी खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा कर सहयोग देने के लिए भी कहा। उन्होंने सिख नौजवानों से यह भी अपील की कि वे नशे से दूर रह कर खेलों की ओर ध्यान दें।


