डॉ. ग्रोवर सेशन कोर्ट की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की सदस्य नियुक्त

डॉ. स्वराज ग्रोवर को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज तृप्तजोत कौर ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण एक्ट 2013 के तहत इंटरनल कंप्लेंट कमेटी का 5वीं बार सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके 1968 से नारी सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए की गई है। डॉ. ग्रोवर ने अब तक 25 हजार से ज्यादा टूटे परिवारों को दोबारा बसाया। हजारों पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया। वे एस्कॉर्ट फॉर्टिस हॉस्पिटल में सोशल साइंटिस्ट हैं। अमनदीप अस्पताल, सिडाना सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन, डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सहित कई संस्थानों की जेंडर सेंसेटिव कमेटियों की सदस्य हैं। लोक अदालत की सदस्य के रूप में वे कई विवादित पारिवारिक मामलों को सुलझा चुकी हैं। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के तहत बॉर्डर और स्लम इलाकों में कई कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित कर चुकी हैं। डॉ. ग्रोवर को हॉलैंड, सिंगापुर, चीन, बैंकॉक, मॉरीशस, लंदन, साउथ अमेरिका, नेपाल, श्रीलंका, बर्मा, सिडनी और मेलबर्न जैसे देशों में नारी सशक्तिकरण और समाज कल्याण कार्यों के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *