श्री सिद्धिविनायक मंदिर में उमड़ती भक्तों की भीड़

अमृतसर सिटी | श्री सिद्धिविनायक मंदिर, स्वामी रामतीर्थ मिशन, रानी का बाग में भगवान गणेश की पूजा बड़े श्रद्धा भाव से होती है। यह मंदिर लगभग 8 साल पहले स्थापित हुआ। तब से हर बुधवार को यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है। इसी कारण इस दिन मंदिर में विशेष भीड़ रहती है। पंडित हर्ष शर्मा ने बताया कि भगवान गणेश को देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है। विवाह जैसे मांगलिक कार्यों से पहले भी उनकी पूजा की जाती है। भगवान गणेश को रिद्धि-सिद्धि का दाता माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *