भाजपा जिला मंत्री मथुरिया ने तोड़ा दम:प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जाने के दौरान‌ हुआ था हादसा

सवाई माधोपुर से प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं का दुखद आता हुआ था जिसमें भाजपा की जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया गंभीर घायल हुए थे। एक सप्ताह तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार सोमवार दोपहर को भाजपा की जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया ने दम तोड़ दिया‌ जिससे जिला भाजपा सहित पुराने शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सवाई माधोपुर से प्रधानमंत्री मोदी की कार्यक्रम में शामिल होने से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का कुस्तला टोल के पास भीषण सड़क हुआ। जिसमें भाजपा के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से भाजपा जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया व शहर मंडल उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी की हालत गंभीर होने के चलते जयपुर रैफर कर दिया। वहीं सुरजीत सिंह, जयप्रकाश सांवरिया का रणथम्मौर सेविका में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति मेघा वर्मा के ससुर सुरजीत सिंह, जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, शहर मंडल उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश सांवरिया, अविनाश शर्मा और गोवर्धन सोनी स्कार्पियो कार में सवार होकर एक्सप्रेस वे से जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुस्तला ट्रोल प्लाजा के पास स्कार्पियो कार की एक ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हो‌ गए। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से‌ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन‌ में चारों घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां से जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया की गंभीर हालत को‌ देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया गया। सात दिन जिंदगी की जंग लगने के बाद उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य शहर मंडल उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी का अपेक्स रणथम्मौर सेविका में उपचार जारी है। जबकि सुरजीत सिंह, जयप्रकाश सांवरिया को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सूचना मिलते ही घर पहुंचे लोग भाजपा जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया एक मिलनसार व्यक्तित्व थे और लोगों के साथ सुख दुख में खड़े रहते थे। शाम को‌ उनके निधन की खबर शहर में आग की तरह फ़ैल गई। सूचना मिलने के बाद उनके रामलीला मैदान स्थित घर पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद उनकी पार्थिव देह को सवाई माधोपुर लाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *