अमृतसर | एडीसी मेजर अमित सरीन ने बताया कि युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत 16 मई को शहर के 5 विधानसभा हलकों में नशा मुक्ति यात्रा निकाली जाएगी। हेल्पलाइन नंबर 98236-00007 जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर नशा बेचने या खरीदने से संबंधित जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यह यात्रा प्रत्येक हलके के 3 वार्डों में निकाली जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं ताकि नशे जैसी बुराई को खत्म किया जा सके। नशा मुक्ति मोर्चा के जिला को-ऑर्डिनेटर दीक्षित धवन ने बताया कि मोर्चे की माझा को-ऑर्डिनेटर सोनिया मान की अगुवाई में अमृतसर के शहरी हलकों में यह यात्रा निकाली जाएगी। 5 हलकों में हलका इंचार्ज नियुक्त कर दिए गए हैं। यात्रा का नेतृत्व संबंधित हलके के विधायक द्वारा किया जाएगा। संबंधित इलाके के डीएसपी-एसएचओ और वार्ड डिफेंस कमेटी के सदस्य व पार्षद भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर सुरिंदर सिंह, एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, एसडीएम मनकंवल सिंह चहल, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर गुरमीत कौर व अन्य मौजूद रहे।


