अमृतसर| सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों में अमृतसर पब्लिक स्कूल, फोकल प्वाइंट का प्रदर्शन शानदार रहा। 12वीं कक्षा में आफरीन शेख ने 96% अंक हासिल कर टॉप किया। जशनजोत कौर, दर्पण प्रीत कौर और सुष्मिता ने 93% अंक प्राप्त किए। वनीता कौर भाटिया को 90% अंक मिले। 10वीं कक्षा में अमनदीप कौर और विश्वजीत सिंह ने 93% अंक प्राप्त किए। ममता को 92% और रवनीत कौर को 91% अंक मिले। अमिता प्रीत कौर, गुरनीत कौर, गरिमा पांडे और गुनप्रीत कौर ने 89% अंक हासिल किए। अध्यक्ष प्रो. बीएस. सेठी, महासचिव मंजीत सिंह बिंद्रा, वित्त सचिव इंद्रपाल सिंह और प्रिं. गुरप्रीत कौर ओबेरॉय ने विद्यार्थियों को बधाई दी।


