कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, अमृतसर ने सीबीएसई-2025 में कक्षा 12 के नतीजे घोषित किए। स्कूल के 10 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया। कॉमर्स स्ट्रीम में आशीष कृष्ण जोशी ने 97% अंक लाकर स्कूल में पहला स्थान पाया। तन्म्या खन्ना ने 95.3% अंक लेकर दूसरा और माणिक अबरोल ने 94.6% अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। आर्ट्स स्ट्रीम में खुशमीन कौर ने 92.6% अंक प्राप्त कर टॉप किया। विज्ञान स्ट्रीम में कमलप्रीत कौर ने 89.2% अंक लेकर पहला स्थान पाया। विषयवार टॉपर्स की बात करें तो अंग्रेजी में खुशमीन कौर ने 96 अंक प्राप्त किए। अकाउंटेंसी में आशीष ने 98 अंक पाए। बिजनेस स्टडीज में आशीष और सान्वी ने 99 अंक प्राप्त किए। अर्थशास्त्र में आशीष, आर्यन खन्ना और माणिक ने 97 अंक पाए। कमलप्रीत कौर ने भौतिकी में 84 और रसायन विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किए। स्कूल ने सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। 10वीं में वारिसदीप सिंह ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान पाया। भव्य स्याल और दैविक पसरीचा ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और रिया शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंग्रेजी में वारिसदीप सिंह ने 99 अंक प्राप्त किए। पंजाबी में वारिसदीप सिंह, अव्रीत कौर और रिया शर्मा ने 100 में 100 अंक हासिल किए। गणित में दैविक पसरीचा, तेजिरशन सिंह और नमन अग्रवाल ने 99 अंक प्राप्त किए।


