डीएवी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रिं. डॉ. अंजना गुप्ता ने बताया कि कृष्णा गुप्ता ने बारहवीं में 98.2% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और आश्वत मेहरा और हिया गोगिया ने दसवीं में 99.2% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम एवं अमृतसर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दसवीं में 40 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक और 113 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रिंसीपल डॉ० अंजना गुप्ता ने सभी मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस सफलता पर बधाई दी।


