गुरुद्वारा दसवीं पातशाही आकाश एवेन्यू में दो गुटों में प्रधानगी के विवाद को लेकर बहसबाजी

गुरमीत लूथरा फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित अकाश एवेन्यू गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में बुधवार को प्रधानगी के विवाद को लेकर दोनों गुटों में बहसबाजी हुई। माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब एक गुट ने दूसरे गुट की महिला श्रद्धालु हरजिंदर सिंह को माइक पर बोलने का मौका नहीं दिया। विवाद उस समय शुरू हुआ जब सुबह 8 बजे गुरुद्वारा साहिब के विस्तार के लिए गुरुद्वारा के नाम पर कमेटी के एक गुट के प्रधान गगनदीप सिंह को प्लाट देने वाली महिला श्रद्धालु हरजिंदर कौर ने गगनदीप पर लगे भ्रष्टाचार को निराधार साबित करने के लिए बोलना चाहा। महिला हरजिंदर कौर ने जैसे ही संगत को गुरुद्वारा साहिब के सामने स्थित 180 गज के प्लाट को बेचने बारे विस्तार से जानकारी व स्पष्टीकरण देने के लिए माइक मांगा तो दूसरे गुट के समर्थकों को यह कहकर माइक थमाने से इनकार कर दिया कि प्रधान की अनुमति के बिना बोलने की इजाजत किसी को नहीं है। महिला हरजिंदर कौर बताना चाहती थी कि 19 जनवरी 2024 को प्रधान गगनदीप सिंह के माध्यम से सस्ते दामों पर प्लाट गुरुद्वारा साहिब के नाम बेचा था, उन्होंने 17 हजार प्रति गज के हिसाब से 180 गज का प्लाट कुल 30.68 लाख रुपए में गुरुद्वारा साहिब के नाम पर रजिस्ट्रड करवा बेचा था।
महिला हरजिंदर कौर के दावे के अनुसार गगनदीप सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद व निराधार हैं। गगनदीप के खिलाफ जानबूझकर साजिश के तहत दूसरे गुट द्वारा दुष्प्रचार कर गुरुद्वारा साहिब कमेटी पर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्लाट के दस्तावेंजो की कॉपियां आज संगत में बांटी गई। दूसरी तरफ, गगनदीप सिंह ने कहा कि जब उन्होंने महिला को बोलने का मौका देने के लिए मौजूदा कमेटी के प्रमुख सेवादार हरदीप सिंह बोपाराए से कहा तो उनके समर्थकों गुरबीर सिंह व अन्य ने बहसबाजी शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष विचाराधीन होने के बावजूद दूसरे गुट द्वारा आज गुरु की गोलक तोड़ दी है। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर एसजीपीसी के मुख्य प्रचारक बलवंत सिंह व अन्यों ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जब तक श्री अकाल तख्त साहिब से इस संबंधी कोई फैसला नहींे आ जाता तब तक वहीं गुरुद्वारा साहिब कमेटी के प्रधान हैं, उन्हें बिना बताए मर्यादा के विपरीत श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले का इंंतजार किए बिना ही गोलक तोड़ दी गई है। शिकायत श्री अकाल तख्त साहिब पर की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *