अमृतसर | श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, सुल्तानविंड रोड के विद्यार्थियों ने 12वीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में, चीफ खालसा दीवान के अधीन चलाए जाने वाले संस्थान श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल, सुल्तानविंड लिंक रोड का 12वीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 125 स्टूडेंट्स ने भाग लिया, जिनमें से साइंस ग्रुप के 51 विद्यार्थी, कॉमर्स ग्रुप के 53 और आर्ट्स ग्रुप के 21 विद्यार्थी थे। साइंस ग्रुप में से 23 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए। कॉमर्स ग्रुप में से 20 और आर्ट्स ग्रुप के 5 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए। साइंस ग्रुप के हरनूर सिंह ने 95.2 प्रतिशत और कॉमर्स ग्रुप से मनवीन सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि आर्ट्स ग्रुप की मनरीत कौर ने 95.6 प्रतिशत प्राप्त किए।


