अमृतसर सिटी| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर अचानक एक मोर उड़कर आ गया। मोर को देखकर लोग रुकने लगे। कई लोगों ने वीडियो बनाए। कुछ ने फोटो खींचे। थोड़ी देर में यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने बड़ी सावधानी से मोर को वापस यूनिवर्सिटी परिसर में भेजा। मोर को कोई चोट न पहुंचे, इसका पूरा ध्यान रखा गया। यह नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।


