आईजी बन चेकिंग कर रहा था, पुलिसकर्मी को पीटा

लुधियाना|फिरोजपुर रोड नजदीक ग्रैंड वॉक मॉल के पास बुधवार को एक व्यक्ति ने खुद को आईजी बताकर सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल करना शुरू कर दिया। राहगीरों के मुताबिक, आरोपी वाहन चालकों को रोककर उनके कागजात चेक कर रहा था। जब ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की, तो आरोपी ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो पास से गुजर रहे लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर जुटी भीड़ ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सराभा नगर थाने की एसएचओ मधु बाला ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *