कलेक्टर कुणाल ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

दंतेवाड़ा | कुआकोंडा के ग्राम फुलपाड़ से कोलियानपारा तक प्रस्तावित तीन किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने गोंगपाल स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल में निर्माणाधीन अहाता का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाकर 15 दिवस के अंदर इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुआकोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कलेक्टर ने मरीजों से उनके उपचार और दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। समाप्ति तिथि निकट दवाइयों के संबंध में त्वरित रिपोर्टिंग करने तथा मरीजों के लैब रिपोर्ट को ऑनलाइन करने के संबंध में निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *