अंधड़ से स्कूलों के उड़े शेड, पेड़ भी गिरे

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार शाम और बुधवार की सुबह क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश और जमकर आंधी चली, जिससे स्कूलों में लगी सीमेंट सीट और टिन की सीट उड़ गई। मंगलवार की शाम को कुआकोंडा क्षेत्र में तो बुधवार को जगरगुंडा क्षेत्र में जोरदार बारिश और आंधी चली जिससे स्कूलों को नुकसान हुआ। तेज हवा में तारलागुड़ा, निलावाया स्कूलों की सीट उड़ गई, वहीं सड़कों पर अरनपुर के पास और जगरगुंडा के पास पेड़ भी गिरे थे, मार्ग को जवानों ने बहल करवाया। बारिश के साथ तेज आंधी चलने और बिजली कड़कने से लोग दहशत में हैं, लगातार घटनाएं भी आकाशीय बिजली गिरने से हो रहीं हैं। बेमौसम हो रही बारिश से गर्मी से तो राहत मिल रही है, पर आम की फसल को नुकसान हो रहा है। अभी आम का अमचूर बनाने का काम ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा है, इससे ग्रामीणों को अच्छी खासी आमदनी हो जाती है,बाजार में अभी अमचूर का भाव 100 रुपए किलो है पर बारिश होने से अमचूर काला पड़ जा रहा है जिससे ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *