फटी बोरियों में खाद, हर बोरी में 2-5 किलो वजन कम, किसानों को नुकसान

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव की कुसुम घटा शाखा अंतर्गत खड़ौदा गोदाम में किसानों को खराब हालत की खाद दी जा रही है। बोरियां फटी हुई हैं। हर बोरी में 2 से 5 किलो तक खाद कम है। इसके बावजूद किसान मजबूरी में खाद ले जा रहे हैं। खड़ौदा और आसपास के गांवों से आए किसानों ने बताया कि गोदाम में रखी खाद की बोरियां जगह-जगह से फटी हैं। वजन भी पूरा नहीं है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। किसान खेतों में समय पर खाद डालना चाहते हैं। इसलिए वे कम तौल की खाद लेने को मजबूर हैं। बैंक प्रबंधन की लापरवाही से किसानों को नुकसान हो रहा है। खाद की गुणवत्ता और तौल की जांच नहीं हो रही। किसान मांग कर रहे हैं कि उन्हें सही वजन और अच्छी हालत की खाद दी जाए। प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *