कांग्रेस आज करेगी मंत्री विजय शाह का पुतला दहन

कवर्धा| भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को पुतला दहन करेंगे। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के नेतृत्व में होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरी राम साहू ने बताया कि पुतला दहन 15 मई की शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, सिग्नल चौक में किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला, ब्लॉक, बूथ, महिला, युवा, किसान, सेवा दल, एनएसयूआई, इंटक, अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यक, मीडिया विभाग सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *