सतनाम संदेश को जीवन में अपनाना जरूरी

भास्कर न्यूज | कवर्धा पंडरिया जनपद के ग्राम सोनपुरी के धुतपुर में गुरु अमरदास की स्मृति में वार्षिक मेले का चौथा आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि रहीं। गुरु अमरदास, बाबा गुरु घासीदास के पुत्र थे। उनका विवाह प्रतापपुर की अंगारमती जी से हुआ था। उनकी स्मृति में प्रतापपुर में भी मेला होता है। गुरु अमरदास ने संयम, एकता और सदाचार से जीवन जीने की प्रेरणा दी। मेले में आयोजित सभा में विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सतनाम संदेश केवल मंच तक सीमित न रहे। इसे जीवन में अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धुतपुर को मिनी गिरौदपुरी जैतधाम के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्थान सतनाम मार्ग के प्रचार का केंद्र बनेगा। सभा में जिला पंचायत प्रतिनिधि महेंद्र धृतलहरे, सेतगंगा से जिला सदस्य रजनी मानिक सोनवानी सहित कई वक्ताओं ने गुरु घासीदास के बताए मार्ग की प्रासंगिकता पर बात रखी। सभी को समान दृष्टि से देखना जरूरी: अतिथियों ने कहा कि जाति, वर्ग और आडंबर से ऊपर उठकर सभी को समान दृष्टि से देखना आज भी जरूरी है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मंजुला कुर्रे, जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू, सरपंच दीपक देवी सोनवानी, विजय धृतलहरे, नगर अध्यक्ष भागवत डाहिरे, समाजसेवी सुंदर पात्रे, श्याम टंडन, सेवा समिति अध्यक्ष देव धृतलहरे सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। भजनों ने भक्तिमय बनाया माहौल: पंडित शिवकुमार तिवारी के सतनाम भजन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में सतनामी समाज, नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज अपने आध्यात्मिक मूल्यों की ओर लौटता है, तब विकास और आत्मिक उन्नति संभव होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *