वनरक्षक भर्ती: 33 महिला व पुरुषों ने दी पैदल चाल परीक्षा

कवर्धा| कवर्धा वनमंडल में वनरक्षकों की सीधी भर्ती के तहत पैदल चाल परीक्षा मंगलवार को सुबह 5 बजे शुरू हुई। परीक्षा सरोदा बांध के पास सरोदा से छपरी मार्ग पर आयोजित की गई। कुल 36 चयनित अभ्यर्थियों में से 33 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें 28 पुरुष अभ्यर्थियों में से 26 और 8 महिला अभ्यर्थियों में से 7 शामिल हुए। पुरुषों को 25 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में तय करनी थी। महिलाओं को 14 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में पूरी करनी थी। सभी अभ्यर्थियों ने तय समय से पहले परीक्षा पूरी कर ली। परीक्षा का आयोजन वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें उपवनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी और क्षेत्रीय स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *