पंजाब में बढ़ने लगा पारा, बठिंडा में 43.6°C दर्ज:कल से तूफान व बारिश की चेतावनी जारी; बदल रहे मौसम में लू से राहत

पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.6°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब है, लेकिन कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक गर्मी बठिंडा में रिकॉर्ड की गई, जहां पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन, कल से राहत के आसार दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस माह लू का प्रकोप कम देखने को मिल रहा है। जिसके पीछे का कारण पश्चिम विक्षोभ का एक्टिव होना है। कुछ-कुछ दिन के अंतराल में एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब का मौसम बार-बार बदल रहा है। मई महीने में जहां लू (हीट-वेव) जोर पकड़ती है, वहीं इस बार बार-बार बारिश व तेज हवाएं चलने से लू से राहत दिख रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, लुधियाना में 41.6°C, फरीदकोट में 41.5°C और पटियाला में 41.4°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में भी तापमान 40.5°C रहा। गर्म हवाओं और शुष्क मौसम ने जनजीवन को प्रभावित किया है। आज भी मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। जिसके चलते आज भी तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। जिसके बाद राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान 40°C के पार पहुंच सकता है। कल फिर मौसम लेगा करवट वहीं, 16 मई को मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के जिलों – बठिंडा, मुक्तसर, फरीदकोट, मानसा, संगरूर, मोगा, पटियाला, फाजिल्का आदि में आंधी, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे राज्य के तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार बन रहे हैं। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- आज धूप खिलेगी, बीच-बीच मे हल्के बादल भी आएंगे। तापमान 23 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- आज धूप खिलेगी, बीच-बीच मे हल्के बादल भी आएंगे। तापमान 23 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- आज धूप खिलेगी, बीच-बीच मे हल्के बादल भी आएंगे। तापमान 24 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- आज धूप खिलेगी, बीच-बीच मे हल्के बादल भी आएंगे। तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- आज धूप खिलेगी, बीच-बीच मे हल्के बादल भी आएंगे। तापमान 25 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *