23 इलाकों में सड़कों की रखरखाव को लेकर निगम ने 12 नोडल अफसर लगाए

भास्कर न्यूज|अमृतसर निगम कमिश्नर ने शहर के 23 अलग-अलग इलाकों में मेन सड़कों के रखरखाव को लेकर 12 नोडल अफसर लगाए हैं, ताकि ये सड़कें चमकती रहें। जिसके लिए दो फेज में काम किया जाएगा। जिसमें फेज-1 के तहत हार्टिकल्चर से जुड़े ट्री कटिंग,जितने जगह गड्ढे होंगे उनको भरवाया जाएगा (पैचवर्क), स्ट्रीट लाइटें खराब हैं तो उन्हें दुरुस्त करवाना, सीवरेज ठीक कराना, सड़क पर किसी तरह का लीकेज नहीं हो, नीट एंड क्लीननेस जैसी चीजें शामिल की गई हैं। जबकि फेस-2 में कारपेटिंग यानि कि मेजर रिपेयर से जुड़े काम कराए जाएंगे। हालांकि यह काम फंड आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल अभी फेज वन का काम अफसरों ने शुरू किया है। बता दें कि बीते 7 मई को निगम कमिश्नर ने मेन सड़कों के रखरखाव को लेकर आदेश जारी किया था। जिसमें निर्धारित परफॉर्मा अनुसार होने वाले कामों की रिपोर्ट भी मांगी गई थी। जिन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी अफसरों को सौंपी गई है, उनमें क्रिस्टल चौक से ट्रिलियम मॉल, फतेहगड़ चूड़ियां रोड से गुरु गोबिंद सिंह चौक, रेलवे स्टेशन, रतन​सिंह चौक बाइपास, भंडारी पुल से गोबिंदगढ़ फोर्ट, कंपलीट कोर्ट रोड इंक्लूडिंग मालरोड स्ट्रेच, जीटी रोड गोल्डन गेट से भंडारी पुल, जीटी रोड 100 फीट रोड से सुल्तानविंड, भंडारी पुल से इंडिया गेट, वेरका बायपास बटाला रोड से सेलिब्रेशन माल फिर सेलिब्रेशन माल से किचलू चौक, कॉपर रोड से कचहरी चौक कोर्टरोड, एसएस चौक मजीठा रोड से मजीठा बायपास, रेस कोर्स रोड से दसौंधा सिंह रोड, लॉरेंस व कॉप रोड, भगवान वाल्मीकि चौक से रामतीर्थ रोड बायपास, गवर्नमेंट कॉलेज रोड सदर थाना व हरतेज नर्सिंग होम, रतन सिंह चौक से रेलवे स्टेशन, कचहरी चौक से नारी निकेतन, सुल्तानविंड चौक से यूबीडीसी कैनाल, तरनतारन रोड से चाटीविंड गेट और यूबीडीसी कैनाल, राम तलाई से गोल्डन टेंपल पार्किंग, जीटी रोड चमरंग रोड से अजीत नगर चौक, आउटर सर्कुलर रोड से वाल्ड सिटी, फोकल प्वाइंट ओल्ड ऑल रोड्स शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *