आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे सरकार : आशु

अमृतसर| मजीठा हलके के गांव भंगाली कलां में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर परिजनों से गहरा दुख व्यक्त करने पंजाब यूथ कांग्रेस के सीनियर महासचिव रवि प्रकाश आशु पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 12 मई रात से जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सरकार की ओर से मौतों का आंकड़ा 23 के करीब बताया जा रहा है, लेकिन यह आंकड़ा अधिक जा सकता है। इसके लिए वह सरकार और प्रशासन को जिम्मेवार मानते हैं। सरकार डीएसपी और एसएचओ को सस्पेंड करके पल्ला नहीं झाड़ सकती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *