नारायणपुर| जिला प्रशासन एवं एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में कक्षा 5वीं से 6वीं में जाने वाले बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य यह है कि, बच्चे कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने से पहले बुनियादी दक्षताओं को प्राप्त कर सकें और अच्छे से तैयारी कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी ब्लाकों में समर कैंप में प्रशिक्षण प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में सभी संकुल समन्वयकों और गांव के उल्लास कार्यक्रम स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ओरछा में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में नारायणपुर ब्लाक के 115 तथा ओरछा ब्लाक के 40 लोग सम्मिलित हुए। 15 जून से समर कैंप का संचालन स्वयंसेवकों के माध्यम से किया जाएगा। समर कैंप का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया।


