ग्राम चारडोंगरी में बंद पड़े हैंडपंप को सुधारने से ग्रामीणों को मिली राहत

भास्कर न्यूज | कवर्धा सुशासन तिहार अभियान के तहत कबीरधाम जिले में जनशिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शासन की इस पहल से ग्रामीणों को राहत मिल रही है। अभियान के दौरान पेयजल संकट को प्राथमिकता दी गई है। कवर्धा ब्लॉक के ग्राम चारडोंगरी में बंद हैंडपंप की शिकायत मिली थी। पीएचई विभाग ने तुरंत सुधार कार्य कर हैंडपंप को चालू किया। अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। ग्राम सिंघनपुरी में सुरेंद्र ध्रुव ने बंद हैंडपंप की शिकायत की थी। सुरेंद्र ध्रुव की शिकायत के बाद प्रशासन ने तकनीकी टीम भेजकर मरम्मत कराई। हैंडपंप फिर से चालू हो गया है। ग्राम मथानी कला में राजेंद्र ने हैंडपंप खराब होने की जानकारी दी थी। विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर सुधार कार्य पूरा किया। अब गांव में जल सुविधा सुचारु हो गई है। सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। इसमें समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *