85 वर्षीय कलिका राय हत्याकांड में नया मोड़:परिजनों ने कहा- मर्डर में महिला के अलावा अन्य लोग भी शामिल, एसपी पहुंचे घटनास्थल

बोकारो स्टील सिटी के को-ऑपरेटिव सोसाइटी में हुए कलिका राय हत्याकांड की जांच नए सिरे से शुरू हुई है। एसपी मनोज सवर्गीयारी ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों की मांग पर यह कार्रवाई की गई है। घटना 11 मई की शाम करीब 5:30 बजे की है। मकान नंबर 192-A के मालिक कलिका राय की हत्या के आरोप में उनकी किरायेदार रुणा देवी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहा, खून से सनी नाइटी और मकान की चाबी बरामद की है। हत्या में अकेली रुणा देवी शामिल नहीं: परिजन मृतक के बेटे विनय कुमार सिंह ने इस केस की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस हत्या में अकेली रुणा देवी शामिल नहीं है। घर में मिले साक्ष्य इस बात की ओर इशारा करते हैं। विनय ने बताया कि आरोपी महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। कलिका राय लाठी के सहारे चलते थे परिजनों का आरोप है कि रुणा देवी पहले भी किराए को लेकर धमकी दे चुकी थी। हत्या के बाद उसने कमरे की चाबी तक नहीं दी। मृतक 85 वर्षीय कलिका राय लाठी के सहारे चलते थे। विनय का कहना है कि आरोपी महिला झूठी कहानी बताकर उनके पिता के चरित्र को बदनाम कर रही है। पहले इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब परिजनों की मांग पर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। परिजनों के बातों को ध्यान मे रखते हुए डकैती के बाद हत्या करने जैसी बिन्दुओं पर अब पुलिस जांच करेगी। -मनोज सवर्गीयारी, एसपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *