पंजाब के मुक्तसर जिले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने गांव आधणियां के पास से दोनों को दबोचा। जांच में एक लड़ाई में शामिल होने का भी खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान राजनबीर सिंह और सुखबीर सिंह उर्फ सुखा के रूप में हुई है। राजनबीर फतेहपुर मणियावाला का रहने वाला है। सुखबीर कक्खांवाली का निवासी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से दो-दो मामले दर्ज हैं। अवैध हथियार और कार जब्त पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल 32 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक देसी कट्टा 315 बोर और एक सफेद होंडा सिटी कार भी जब्त की गई है। जांच में पता चला है कि आरोपी 13 मई को थाना सिटी मलोट में हुई एक लड़ाई में शामिल थे। उस दौरान इन्होंने गोलीबारी भी की थी। पुलिस ने एक योजनाबद्ध हत्या को रोका आरोपियों ने घटना में बरामद हथियारों का इस्तेमाल किया था। इस मामले में पहले से ही थाना सिटी मलोट में केस दर्ज है। पुलिस की इस कार्रवाई से मलोट क्षेत्र में एक योजनाबद्ध हत्या को रोका गया है। यह ऑपरेशन एसपी (डी) और डीएसपी (डी) की सीधी निगरानी में किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


