अबोहर में नशे में धुत युवक चोरी करते पकड़ा:दीवार फांदकर घर में घुसा, कमरे से एलसीडी-सिलेंडर निकाला, भागते समय गली में गिरा

फाजिल्का जिले के अबोहर में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है। धर्मनगरी में एक नशेड़ी चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर के पास से सिरिंज बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुद्वारा श्री रामदास के पास महेंद्र सिंह के घर की है। दोपहर के समय महेंद्र सिंह काम पर थे और उनकी पत्नी पशुओं के नोहरे में गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। भागते समय वह गली में गिरा चोर ने कमरे से एलसीडी और सिलेंडर निकाल लिया। जैसे ही वह सामान लेकर जाने लगा, महेंद्र सिंह का बेटा घर आ गया। लड़के को देखते ही वह दीवार फांदकर भागने लगा। भागते समय वह गली में गिर गया, जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया। नशे के लिए चोरी पकड़े गए चोर ने अपना नाम सोनू बताया और वह पंजपीर टिब्बे का रहने वाला है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशे के लिए चोरी करता है। उसने बताया कि नशीला पदार्थ पंजपीर टिब्बे के नशा तस्करों से खरीदता है। सूचना मिलने पर सिटी वन पुलिस के कर्मचारी स्वर्ण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *