फाजिल्का में वकीलों ने की हड़ताल:कोर्ट की कार्रवाई ठप, लुधियाना में दर्ज किए गए केस का विरोध, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

फाजिल्का के वकील आज (वीरवार को) हड़ताल पर रहे। दरअसल, लुधियाना में वकीलों पर हुए मामले दर्ज को लेकर वकीलों ने पंजाब भर में हड़ताल का ऐलान किया था। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगदीश कंबोज ने कहा कि वकील लोगों को कोर्ट में इंसाफ दिलाते है, लेकिन यहां पर खुद वकीलों पर झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे है। जिसके विरोध में आज फाजिल्का के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि वकीलों को डरा धमका कर कार्रवाई करते हुए वकीलों पर पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना लुधियाना के वकीलों के साथ हुई है। जिसके चलते लुधियाना बार एसोसिएशन ने पंजाब बंद को लेकर कॉल की है। जिसके चलते आज फाजिल्का बार एसोसिएशन लुधियाना बार एसोसिएशन के साथ खड़े है। इंसाफ के लिए तेज करेंगे संघर्ष: कंबोज उनका कहना है कि वकीलों को इंसाफ दिलाने के लिए अगर उनके संघर्ष को तेज करना पड़ा या कोई अन्य फैसला लेना पड़ा तो वह वकीलों के साथ खड़े है। उनकी मांग है कि वकीलों पर दर्ज हुआ पर्चा रद्द किया जाए। जगदीश कंबोज ने कहा कि कुछ दिन पहले नाजर कर्मियों का एडवोकेट के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद एडवोकेट ने कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। अगले दिन 150 से अधिक वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि लुधियाना के वकीलों की कॉल पर आज जालंधर की कचहरी बंद कर दी है। अगर लुधियाना बार एसोसिएशन ने कल भी बंद की कॉल देती है तो कल भी कचहरी बंद रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *