अबोहर में सास-ससुर और जेठ ने नवविवाहिता को पीटा:नशेड़ी पति करवाना चाहता था गलत काम, मायके से पैसे लाने की डिमांड

फाजिल्का जिले के अबोहर में एक नवविवाहिता के साथ उसके ससुरालियों ने मारपीट की है। 19 वर्षीय कांता रानी ने अपने पति, सास, ससुर और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति गलत कार्यों में शामिल करना चाहता था जानकारी के अनुसार कांता की शादी एक साल पहले ब्रह्मनगरी के रवि कुमार से हुई थी। रवि कोई काम नहीं करता और नशे का आदी है। वह अक्सर नशे के लिए कांता को उसके मायके से पैसे लाने के लिए दबाव डालता था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे गलत कार्यों में भी शामिल करना चाहता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति और ससुरालियों ने उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में कांता ने अपने परिजनों को सूचना दी। भाई ने अस्पताल में कराया दाखिल उसके भाई ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। नगर थाना दो के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले ही अबोहर में एक एएसआई की बेटी ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *