रायगढ़ के मां मनी प्लांट में हुआ हादसा:फर्नेस में ब्लास्ट, काम कर रहे 4 श्रमिक झुलसे, दो की हालत गंभीर; रायपुर रेफर किया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बुधवार की रात मां मनी प्लांट में हादसा हो गया। जिसमें फर्नेस में काम करते दौरान धमाका हुआ। इससे वहां काम कर रहे 4 श्रमिक झुलस गए। जहां इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा स्थित मां मनी प्लांट में हर दिन की तरह बुधवार को काम चल रहा था। बुधवार की रात में प्लांट के फर्नेस के पास बिहार क्षेत्र के रहने वाले अनुज कुमार (35 साल), रमानंद साहनी (32 साल), सुधीर कुमार (47 साल) और संजय श्रीवास्तव (52 साल) क्रेन के ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे। तभी अचानक फर्नेस में धमाका हुआ, जिससे चारों श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। दो श्रमिकों की हालत गंभीर
इसके बाद घटना की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को दी गई। ऐसे में चारों झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां अनुज कुमार और रमानंद साहनी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने रायपुर रेफर कर दिया। वहीं सुधीर और संजय को जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फर्नेस ब्लास्ट में हुआ हादसा
पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि रात में मां मनी प्लांट में हादसा हुआ है। जिसमें 4 लोग झुलस गए। फर्नेस के पास क्रेन पर चढ़े थे, तभी अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *