बारां के नेशनल हाईवे 27 पर बटावदा के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल उमाशंकर ने बताया कि पाठेडा हाल शिवाजी नगर बारां निवासी शिवराज (50) पुत्र बलराम माली सोमवार को बाइक से अंता के नागदा गया था, जहां से लौटते समय बटावदा के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में उसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


