स्कूल शिक्षा परिवार असनावर ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित:पारेता निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष और सोनगरा ब्लॉक प्रभारी नियुक्त

जिले के असनावर में स्कूल शिक्षा परिवार के असनावर ब्लॉक की सोमवार हुई बैठक में आरडी पारेता को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उम्मेद सिंह सोनगरा को ब्लॉक प्रभारी, डॉ. जीएल लोधा को ब्लॉक सचिव, बृजेश कुमार शर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, रामविलास मीणा को संरक्षक, बजरंग लाल भील को कोषाध्यक्ष और मुकेश मीणा को ब्लॉक संगठन मंत्री मनोनीत किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण राठौर, संभाग उपाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, जिलाध्यक्ष पीयूष बटवानी, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा की अनुशंसा पर बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभन्न पदों की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में आरडी पारेता को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उम्मेद सिंह सोनगरा को ब्लॉक प्रभारी, डॉ. जीएल लोधा को ब्लॉक सचिव, बृजेश कुमार शर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, रामविलास मीणा को संरक्षक, बजरंग लाल भील को कोषाध्यक्ष और मुकेश मीणा को ब्लॉक संगठन मंत्री मनोनीत किया। मीटिंग में देवीलाल चौधरी, नानूराम पाटीदार, रामस्वरूप पाटीदार, रामविलास मीणा, मुकेश मीणा उपस्थित रहे। इस दौरान निजी स्कूल संचालकों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर मनोनीत सदस्यों का माला पहनकर अभिनंदन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *