सड़क जाम करने पर 20 लोगों पर केस:दरीबा माइंस के प्लांट के बाहर कर्मचारियों को रोकने पर मामला दर्ज

राजसमंद में दरीबा माइंस के डीएससी प्लांट के बाहर सड़क जाम कर माइंस कर्मचारियों को काम पर जाने से रोकने के मामले में रेलमगरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
माइंस सिक्योरिटी के अधिकारी ने मेहन्दुरिया गांव के 18 से 20 लोगों के खिलाफ रेलमगरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज प्रभु सिंह चुंण्डावत के अनुसार दरीबा माइंस के सिक्योरिटी अधिकारी ने रिपोर्ट दी कि दरीबा माइंस के डीएससी प्लांट के बाहर लोगों द्वारा धरना देकर कर्मचारियों को माइंस में घुसने नहीं दिया गया। इस दौरान माइंस में काम आने वाले ज्वलनशील पदार्थ एसिड व एस-2 एसओ4 गैस, लिक्विड केमिकल के टैंकर भी रोक दिए गए। जिससे जनहानी का खतरा बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाश कर धरने पर बैठे लोगों को हटाया। इस दौरान पुलिस ने 2 युवकों कान सिंह पुत्र चावल सिंह राणावत व राहुल पुत्र रमेश चन्द्र बंजारा निवासी मेहन्दुरिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रास्ता खुलवाकर आवागमन शुरू करवाया व केमिकल व गैस के टैंकर को वहा से रवाना करवाया। जानकारी के अनुसार डीएससी गेट के बाहर आसपास के युवा रोजगार की मांग को लेकर रविवार रात्रि से धरने पर बैठे थे। इस दौरान गेट पर आवाजाही बंद हो गई थी। जिसके बाद माइंस सिक्योरिटी अधिकारी ने रेलमगरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। सोमवार को गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाकर आवाजाही शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *