राजस्थान विश्वविद्यालय से संघर्षशील छात्र नेता मोहित यादव को NSUI राजस्थान का उपाध्यक्ष बनाने पर समर्थकों के द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार स्वागत किया गया। छात्र नेता मोहित यादव पिछले कई सालों से राजस्थान विश्वविद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले आम छात्र-छात्राओं के हक और अधिकारों के लिए लड़ाई रहे हैं NSUI राजस्थान के द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसे लेकर उन्होंने NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, NSUI प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, साहिल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। छात्र नेता मोहित यादव ने कहा कि NSUI में प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष का पद मिला हैं इसमें NSUI के लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में मजबूती से काम करते हुए किसान परिवार के गरीब छात्र-छात्राओं के हक और अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।


